Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Trailer Twitter Review: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर आज 4 जुलाई 2023 को रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जबरदस्त रोमांस और बेहतरीन कैमिस्ट्री नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फिल्म को इंडिया के बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है। जिससे जबरदस्त रोमांटिग वाइब आ रही है। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहनाी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन और अंजली आनंद भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को एक बेहतरीन एंटरटेनर बताया जा रहा है। करण जौहर लगभग 6 साल बाद डायरेक्शन की कुर्सी पर वापस लौटे हैं। फैंस इस फिल्म से कई उम्मीदें लगाकर बैठे हैं।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म का ट्रेलर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'करण जौहर की वजह से अब बॉलीवुड में रोमांस वापस लौट रहा है, वहीं पुराने बॉलीवुड की दमदार वापसी होने वाली है।' एक और यूजर ने लिखा, 'वहीं घिसी पिटी कहानी है, मूवी का बिलो एवरेज ट्रेलर है'। कई यूजर्स को लग रहा है कि फिल्म आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की मूवी 2 स्टेट्स की कॉपी है। फिल्म की कहानी काफी एक जैसी लग रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म दो परिवारों पर फोकस कर रही है। रणवीर यानी रॉकी का परिवार रंधावा और आलिया यानी रानी का परिवार चटर्जी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर काफी कलरफुल है। हालांकि कई फैंस का मानना है कि ट्रेलर के कई सीन करण जौहर ने अपनी ही पुरानी फिल्मों से कॉपी किए हैं।
बता दें कि फिल्म 28 जुलाई 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज कर दिया गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
