Shahid Kapoor to have a Cameo in Animal Park: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म की फिल्म एनिमल (Animal) एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद फिल्म के सीक्वल एनिमल पार्क का भी बड़ी बेसब्री से एंतजार किया जा रहा है। हालांकि संदीप वांगा रेड्डी ने अभी से ही साफ कर दिया है कि फिल्म एनिमल पार्क और भी ज्यादा सुपरहिट साबित होने वाली है। फिल्म की कास्टिंग और कहानी को लेकर रोजाना अपडेट सामने आ रही हैं। अब खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एनिमल पार्क में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।
Shahid Kapoor on his Cameo in Animal Park
यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Abhishek Bachchan ने दिल खोल कर की Aishwarya Rai Bachchan की तारीफ, कहा- 'वो एक बेहतरीन..'
फिल्म में शाहिद कपूर का कैमियो नजर आने वाला है। संदीप वांगा रेड्डी अपनी फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ काम कर चुके हैं। कबीर सिंह भी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आइए अब इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
एनिमल पार्क में दिखेगा शाहिद कपूर का कैमियो?
Zoom को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जब शाहिद कपूर ने एनिमल पार्क में उनके कैमियो को लेकर सवास पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी में सिर्फ मास एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा के लिए शूट कर रहा हूं। बाकी कोई भी चीजें जब फाइनल होंगी मैं तब ही उनको लेकर बात कर पाऊंगा।' शाहिद ने न ही अपने कैमियो के लेकर इनकार किया है और न ही एक्सेप्ट किया है।
