Deva के सेट से लीक हुआ Shahid Kapoor का वीडियो, स्मोक करते हुए नजर आए एक्टर

Shahid Viral Video From Deva: शाहिद कपूर अपनी फिल्म देवा की शूटिंग में बिजी है। फिल्म के सेट से एक्टर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शाहिद सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स इस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Shahid Viral Video From Deva: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन फिल्म देवा (Deva) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में एक्टर पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं। एक्टर एक बार फिर राउडी लुक में दिखाई देंगे। एक्टर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी है। फिल्म के सेट से एक्टर का वीडियो लीक हुआ है। लीक वीडियो में एक्टर बाइक पर बैठ हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर स्मोक करते हुए दिख रहे है। उनके पीछे दीवार फिल्म का पोस्टर लगा हुआ है जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं।

End of Feed