बॉलीवुड

करीना कपूर को 'छोटी मां' बुलाना चाहती थीं Sara Ali Khan!! पिता सैफ आल खान का था ऐसा रिएक्शन

सारा अली खान और करीना कपूर के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। सारा हर त्योहार और फंक्शन में करीना के घर पर जाती हैं। एक्ट्रेस करीना के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में वो काफी कन्फ्यूज थी कि करीना को क्या कहकर बुलाए।

Image

Sara Ali Khan- Kareena Kapoor (credit Pic:Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थीं। एक्ट्रेस की अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ भी जबरदस्त बॉन्डिंग हैं। सारा और करीना एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। सैफ के बर्थडे पर भी एक्ट्रेस करीना कपूर ने प्यारा सा नोट लिखा था। कॉफी विद करण के शो पर सारा अली खान ने बताया था कि मैं बहुत कन्फयूज थी कि करीना को क्या कहकर बुलाऊं।

करण ने सारा से पूछा कि क्या कभी सैफ ने आपसे कहा कि आप करीना को छोटी मां कहकर बुलाओ। एक्ट्रेस ने कहा अगर मैंने करीना को छोटी मां कहा तो उनका नर्वस ब्रेकडाउन हो जाएगा। सैफ ने भी इस पर रिएक्टर करते हुए क्या, बिल्कुल नहीं। मर्डर मुबारक एक्ट्रेस ने शो पर बताया कि शुरुआत में वो भी काफी कन्फ्यूज थी कि करीना को क्या कहकर बुलाए।

क्या करीना को छोटी मां बुलानी चाहती थीं सारा

एक्ट्रेस ने सैफ से पूछा कि क्या मैं उन्हें छोटी मां या आंटी कहकर बुलाऊ। सैफ ने कहा कि नहीं तुम उन्हें आंटी मत बोलो। तुम उसे के या करीना कहकर बुलाना। सारा ने आगे कहा कि करीना हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर क्लीयर थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि आपकी बहुत खूबसूरत मां हैं। हम दोनों एक- दूसरे के अच्छे दोस्त बन सकते हैं। सारा सैफ और अमृता की बेटी है। जब सारा 13 साल की थी तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। सैफ ने बाद में करीना कपूर से शादी की। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कभी ऐसा महसूस हुआ कि वो अपने पिता से कभी अलग हुई है। एक्ट्रेस ने कहा मेरे पापा मुझसे एक कॉल दूर है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म इन दिनों मेट्रो की शूटिंग पूरी की है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article