बॉलीवुड

Welcome to the Jungle की 70% शूटिंग हुई पूरी, सेट से सामने आई 34 स्टार्स वाली टीम की तस्वीरें

Welcome to the Jungle Set pic: कुछ दिन पहले जहां ये अफवाह चली थी कि फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी वहीं अब नई अपडेट के अनुसार फिल्म ने कश्मीर में शूटिंग का एक पार्ट पूरा कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कहाँ तक पहुंची 'वेलकम टू द जंगल' की टीम

Image

Welcome to the Jungle Set pic

Welcome to the Jungle Set pic: अक्षय कुमार (Akshay kumar) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू दी जंगल' के लिए तैयारी कर रहे हैं। थिएटर में खेल-खेल में ( Khel Khel Mein) रिलीज होने के बाद अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ शूटिंग में जुट गए हैं। इस मल्टी स्टार मूवी को लेकर लगातार नई अपडेट आ रही है। कुछ दिन पहले जहां ये अफवाह चली थी कि फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी वहीं अब नई अपडेट के अनुसार फिल्म ने कश्मीर में शूटिंग का एक पार्ट पूरा कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कहाँ तक पहुंची 'वेलकम टू द जंगल' की टीम

अहमद खान ( Ahmed Khan) निर्देशित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग हाल ही में कश्मीर में चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मैराथन शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म निर्माता ने बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म की शूटिंग सही दिशा में चल रही है, जिसका अगला पार्ट अक्टूबर में शुरू किया जाएगा। फिल्म ने अब तक 70 प्रतिशत शूटिंग का हिस्सा पूरा कर लिया है जो कश्मीर और मुंबई में शूट हुआ है।

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का सेट बारिश के कारण खराब हो गया था। मुंबई में आई भारी बारिश ने सेट को तहस-नहस कर दिया जिस वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। अब टीम मेंबर सेट की मरम्मत कर रहे हैं जो ठीक होते ही शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि इस मल्टी स्टार मूवी में करीब 34 कलाकार शामिल है। जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकलीन, परेश रावल जैसे अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article