Shahid Viral Video From Deva: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन फिल्म देवा (Deva) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में एक्टर पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं। एक्टर एक बार फिर राउडी लुक में दिखाई देंगे। एक्टर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी है। फिल्म के सेट से एक्टर का वीडियो लीक हुआ है। लीक वीडियो में एक्टर बाइक पर बैठ हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर स्मोक करते हुए दिख रहे है। उनके पीछे दीवार फिल्म का पोस्टर लगा हुआ है जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं।
एक्टर व्हाइट शर्ट और खाकी पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर का लुक उनकी फिल्म हैदर से काफी मैच करता है। एक्टर फोटो में छोटे बालों में नजर आ रहे हैं। इस सीन में एक्टर का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के वायरल वीडियो ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लीक हुआ देवा का सीन
जुलाई में शाहिद ने अपनी फिल्म देवा का टीजर रिलीज किया था। टीजर में एक्टर शानदार लुक में नजर आए थे। ये फिल्म अगले साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन लिखा, ब्लडी वैलेंटाइन के लिए तैयार हो जाइए। देवरा में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में है। पहली बार साथ में शाहिद और पूजा काम कर रहे हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और जी स्टूडियो मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है। देवा से पहले एक्टर कृति सेनन के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई थी।
