Anees Bazmee की नेस्ट से बाहर हुए Shahid Kapoor, ठंडे बस्ते में गई फिल्म

Shahid Kapoor Out From Anees Bazmee: कई दिनों से खबरें थी कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अनीस बज्मी एक साथ फिल्म 'डबल ट्रबल' में काम करने वाले थे। ताजा जानकारी के मुताबिक अनीस और शाहिद के बीच क्रिएटिव इशू होने के बाद फिल्म को बंद कर दिया गया है।

Shahid Kapoor Out From Anees Bazmee: बॉलीवुड शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अनीस बज्मी (Anees Bazmee) को लेकर खबरें आई थी कि दोनों एक साथ धांसू फिल्म लेकर आ रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल 'डबल ट्रबल' भी रख दिया था। इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग अनीस बज्मी और शाहिद कपूर इस साल अगस्त में शुरू होने वाली थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शाहिद कपूर और अनीस बज्मी के बीच क्रिएटिव इशू होने के बाद इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने फिल्म बंद करने का कारण बताया है।

Shahid Kapoor and Aneez Bazmee

न्यूज18 के साथ बात करते हुए अनीस बज्मी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस फिल्म को बंद कर दिया गया है। हालांकि फिल्म के बंद का कारण डायरेक्टर ने बताने से परहेज किया है। उन्होंने कहा कि मैं शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म को बनाने नहीं जा रहा हूं। डायरेक्टर ने बताया कि वो इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम करेंगे। इस समय मैं अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करूंगा। मैं इसे अब दूसरे हीरो के साथ बनान चाहूंगा।

End of Feed