Shahid Kapoor New Movie Shooting Start: फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ( Sajid Nadiadwala) ने साल 2025 के लिए अपनी कमर कस ली है। वह बैक टू बैक धांसू फिल्मों को इस साल रिलीज करने की तैयारी में बैठे हैं। नए साल पर साजिद नाडियाडवाला ने अपनी बड़ी फिल्मों का ऐलान कर दिया है। अब वह एक और धमाका करने जा रहे हैं, वह जल्द ही शाहिद कपूर के साथ नई एक्शन ड्रामा लेकर आ रहे हैं। जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
देवा के धांसू ट्रेलर के बाद शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) अपने फैंस के लिए एक और खुशखबरी लेकर आ गए हैं । उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए शूटिंग स्टार्ट कर दी है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज( Vishal Bhardwaj) डायरेक्ट कर रहे हैं। इस बेनाम वाली फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) , नाना पाटेकर ( Nana Patekar) और रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का आज मुंबई में मुहूर्त शूट शुरू हुआ है और उम्मीद है कि यह एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होगी, जिसकी रिलीज़ 5 दिसंबर, 2025 को होगी। सेट से एक तस्वीरे सामने आई है जिसमें शाहिद कपूर चेयर पर बैठे हैं और उनके सामने क्लिपबोर्ड रखा है, जिसपर लिखा है शूटिंग शुरू।
यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के लिए एक्शन से भरपूर साल का हिस्सा होगी, जिसमें सिकंदर, हाउसफुल 5 और बागी 4 भी शामिल हैं। इन ब्लॉकबस्टर रिलीज के साथ, साजिद नाडियाडवाला एकमात्र ऐसे निर्माता बन गए हैं, जिनकी 2025 में रिलीज के लिए कई बड़ी फिल्में तैयार हैं।
