Shahid Kapoor IFFI Event: डांस करते हुए स्टेज पर धड़ाम से गिरे शाहिद, फिर एक्टर के इस जेश्चर ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 21, 2023, 07:20 PM IST

Shahid Kapoor Viral Video: 54th इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के ओपनिंग सेरेमनी में शाहिद कपूर ने परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस के दौरान एक्टर स्टेज पर डांस करते हुए गिर गए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shahid Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में परफॉर्म किया। फिल्म के ओपनिंग सेरेमनी में एक्टर ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। परफॉर्मेंस के दौरान शाहिद स्टेज पर गिर गए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर फैंस एक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में शाहिद ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को ब्लैक गॉगल्स के साथ कंप्लीट किया है। एक्टर रॉकस्टार के लुक में नजर आ रहे हैं।

shahid kapoor

Shahid Kapoor (credit pic: instagram)

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर संग नाम जुड़ने पर भड़कीं मन्रारा चोपड़ा, बोलीं- मुझे भाभी क्यों बोल रहे हैं...

वायरल वीडियो में शाहिद बाकी डांसर्स के साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस करते- करते एक्टर अचानक से गिर पड़ते हैं। हालांकि एक्टर तभी उठते हैं और अपनी परफॉर्मेंस को कंप्लीट करते हैं। परफॉर्मेंस के बाद एक्टर उस स्पॉट को देखते हैं कि आखिर वो गिरे कैसे।

End of Feed