Dunki Lutt-Putt Gya Song Poster: बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर फैंस के बीच खास क्रेज दिखाई दे रहा है। जब से फिल्म का ड्रॉप 1 आउट हुआ है तभी से फैंस इसके दूसरे पार्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म एक महीने बाद रिलीज होने जा रही है और फैंस की धड़कन भी बढ़ती जा रही है। वहीं आज अपने दर्शकों को खुश करते हुए शाहरुख खान ने एक पोस्टर शेयर किया है। डंकी फिल्म के गाने लूट-पुट गया का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बताई है।
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डंकी फिल्म के पहले गाने लूट-पुट गया का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए स्टार ने लिखा है -"तेरे दिल में टेंट लगाऊंगा, तेरे इश्क में गोते खाऊंगा ... मैं तो गया लूट-पुट गया "30 दिन की प्यार की यात्रा कल हो रही है रिलीज। इस पोस्टर में तापसी पन्नू और शाहरुख खान नजर आ रहे हैं , एक्ट्रेस किंग खान का हाथ पकड़कर उन्हें खींच रही है वहीं पीछे खड़ी जनता ढोल-नगाड़े बजा रही है। इसे देखकर फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। इस पोस्टर को डंकी ड्रॉप 2 लिखकर शेयर किया गया है। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक हो सकता है जो वाकई मजेदार नजर आ रहा है।
बताते चले कि शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विक्की कौशल स्टार फिल्म डंकी अगले महीने 22 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला टीजर शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
