Shah Rukh Khan's Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज यानी 2 नवंबर को 61 साल के हो गए हैं। अभिनेता के चाहने वालों के लिए एक बार फिर जश्न का माहौल बन गया है। शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर 'मन्नत' को इस बार एक बेहद खास अंदाज में सजाया गया है। शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' (KING) के बड़े और शानदार प्रोजेक्शन ने मन्नत की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। सुपरस्टार के जन्मदिन से पहले हुए इस खास आयोजन ने फैंस के उत्साह को और भी बढ़ाया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज)
शाहरुख खान के जन्मदिन पर जगमगाया मन्नत
'किंग' के नाम रहा मन्नत का खास जश्न
शाहरुख खान के घर मन्नत पर पहली बार उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' से जुड़े बड़े आकार के प्रोजेक्शन देखने को मिले। फिल्म के नाम और उससे जुड़े विजुअल्स ने पूरे आयोजन को एक भव्य रूप दिया। यह नजारा किसी फिल्मी उत्सव से कम नहीं है। इस दौरा घर पर लिखा, 'दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग...।' शाहरुख खान की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन के आसपास मन्नत के बाहर हर साल हजारों फैन्स अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए पहुंचते हैं। इस बार फिल्म 'किंग' के प्रोजेक्शन ने उनके जन्मदिन के उत्सव को एक नया रंग दे दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस से मिले Amitabh Bachchan, पिता की सुरक्षा पर नजर रखते दिखे Abhishek)
बॉलीवुड में शाहरुख खान का जन्मदिन हमेशा से ही किसी बड़े त्योहार की तरह मनाया जाता रहा है। देश-विदेश से उनके फैन्स इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मन्नत के बाहर जमा होने वाले फैंस अपने सुपरस्टार के प्रति प्यार और दीवानगी जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। शाहरुख खान की 'किंग' के प्रोजेक्शन ने जन्मदिन के जश्न को फिल्मी अंदाज में खास बना दिया है।
शाहरुख खान को जल्द ही फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा। फैन्स की बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने बीती रात 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस मूवी में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, अभय वर्मा और सुहाना खान को अहम भूमिका में देखा जाएगा।
