बॉलीवुड

Pathan, Jawan और Dunki के बाद अब तीन नई फिल्म अनाउंस करेंगे शाहरुख खान, 2024 में मिलेगा तगड़ा सरप्राइज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2024, 08:54 AM IST

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2023 काफी जबरदस्त रहा है। जिसके बाद अब जल्द ही शाहरुख खान अपनी तीन अपकमिंग फिल्मों की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। SRK की आखिरी तीनों फिल्में डंकी, पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थीं।

Image

Shah Rukh Khan Upcoming movies

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बीते साल 2023 में अपनी वापसी से सभी हेटर्स को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। बीते साल शाहरुख खान की तीन फिल्म पठान, जवान और डंकी रिलीज हुई है। शाहरुख खान की इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 2500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद अभी तक शाहरुख खान ने अपनी किसी भी अपकमिंग फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि SRK फैंस को इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब ताजा रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान फिलहाल कई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सोच-विचार भी कर रहे हैं। हालांकि 2024 के पहले महीने के अंदर ही शाहरुख खान अपनी तीन अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल घोषणा कर सकते हैं।

जिसके बाद वह उनपर एक-एक कर काम शुरू करेंगे। शाहरुख खान इस बार अपनी स्क्रिप्ट च्वॉइस पर काफी जोर दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

2024 के पहले महीने में मिलेगा SRK फैंस का सरप्राइज

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान, लंदन में कुछ दिनों के ब्रेक पर गए थे। जिसके बाद अब वह वापस आ गए हैं। इसी के साथ ही शाहरुख खान कई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। किंग खान ने पहले ही सोच लिया है कि वह किस जॉनर की फिल्में करना चाहते हैं। बीतें दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शाहरुख कई सालों बाद अब करण जौहर संग भी फिल्म साइन कर सकते हैं। वहीं उनके संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करने की खबरें सामने आई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article