Shah Rukh Khan Gets Trolled: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह चोरी-छिपे अपनी मैनेजर पूजा के साथ अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। तब ही वह एक फैंस के फोटो क्लिक करने से परेशान होकर ऐसा कुछ कर देते हैं। जिस वजह से अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये वीडियो आग की तरह फैल रही है। लोगों का मानना है कि शाहरुख खान का ये बर्ताव बिल्कुल सही नहीं है। हालांकि इस मसले पर कई और लोग भी अपनी राय रख रहे हैं। जिसमें कुछ लोगों का मानना कि पैपराजी को इस तरह से सितारों को नहीं घेरना चाहिए, वह भी इरीटेट हो सकते हैं।
Shah Rukh Khan Gets Trolled
यह भी पढ़ें- Esha Deol Divorce: पति भरत तख्तानी से अलग हुईं Esha Deol, शादी के 11 साल बाद टूटा रिश्ता!
इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को इस गुस्सैल अंदाज में देखा जा रहा है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मुंह छिपाकर निकले शाहरुख खान
इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान अपना मुंह छिपाकर निकलते नजर आ रहे हैं। जिसपर एक यूजर ने लिखा, 'आखिर इन्हें मुंह छिपाकर निकलने की क्या जरूरत पड़ गई है।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इतनी हिट फिल्में दी हैं, भाई मुंह खोलकर चलना चाहिए।' बता दें कि शाहरुख खान की पिछली तीनों फिल्में डंकी, जवान और पठान बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
