Exclusive: Ranbir Kapoor This Gesture Wins Vivek Oberoi Heart: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विवेक ओबरॉय जल्द ही रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन हाल ही में विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi), रणबीर कपूर को लेकर दिये अपने बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, विवेक ओबरॉय ने जूम संग बातचीत के दौरान 'एनिमल' एक्टर रणबीर कपूर की जमकर तारीफें की। उन्होंने ये भी कहा कि एक्टर में जरा भी घमंड नहीं है।
विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने रणबीर कपूर के साथ-साथ संदीप रेड्डी वांगा की बातें भी बताईं। उन्होंने एनिमल में उनके पिता सुरेश ओबरॉय को छोटा सा रोल देने के लिए शुक्रिया अदा किया। विवेक ने इस सिलसिले में कहा, "मेरे पापा ने फिल्म में छोटा सा रोल किया था, लेकिन वो भी जबरदस्त था। संदीप रेड्डी वांगा ने मेरे पापा से कहा था कि उन्हें ये रोल करना ही पड़ेगा। मैं इस चीज के लिए वांगा का शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि उन्होंने ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन, दोनों ही जगह मेरे पापा को बहुत सम्मान दिया है। संदीप पापा को उस रोल के लिए उकसाते रहे और इस चीज से मेरे पापा को पिछले दिन याद आ गए जब आपको एक कलाकार के तौर पर प्यार करता है और सम्मान देता है।"
विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के सिलसिले में भी बात की। उन्होंने आगे कहा, "पापा को इस दौरान काम करने की जरूरत नहीं है। वह चिल कर रहे हैं और अपने पोते-पोतियों के सात एंजॉय करते हैं। और जो सम्मान रणबीर कपूर ने उन्हें सेट पर दिया है क्योंकि वह भी उनके तरह ही कूल हैं। यहां तक कि सक्सेस पार्टी में भी रणबीर खुद आए, उन्होंने मेरे पापा को गले लगाया और मुझे गले लगाया। उनके अंदर कोई घमंड नहीं था कि मैं स्टार हूं तो मेरे पास आओ, ऐसा कुछ नहीं था। मैं कोने में बात कर रहा था और वो अचानक आए, मुझे गले लगाया और मैंने भी उन्हें बधाइयां दीं।"
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
