बॉलीवुड

'Fighter' में Hrithik Roshan की होगी Rishabh Sawhney से तगड़ी भिड़ंत !! जानिए कौन है ये विलेन?

Know All About Rishabh Swahney: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन की भिड़ंत ऋषभ साहनी (Rishabh Swahney) से होगी। आइए देखें कौन हैं ऋषभ साहनी, जो 'फाइटर' में विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

Image

Hrithik Roshan-Rishabh Sawhney

Know All About Rishabh Swahney: सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' (Fighter) दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस हफ्ते के सोमवार के दिन मेकर्स ने फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर जारी किया था, जिसे लोगों की ओर से खूब प्यार मिला है। इस फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की केमिस्ट्री ने फैन्स का ध्यान आकर्षित किया था। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर में विलेन को भी इंट्रोड्यूस कराया था। ऐसे में अब फैन्स जानने के लिए यह बेताब है कि आखिर 'फाइटर' में विलेन का किरदार निभा रहे ऋषभ साहनी (Rishabh Swahney) कौन हैं?

ऋषभ साहनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के जरिए की थी। उन्होंने शांतनु और निखिल सहित कई फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया। उन्होंने 2021 में निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज 'द एम्पायर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, जिसमें उन्होंने बाबर के भाई महमूद की भूमिका निभाई थी। इस शो में डिनो मोरिया, कुणाल कपूर और दृष्टि धामी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। इंस्टाग्राम पर उन्हें 10 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

बता दें अब ऋषभ साहनी को फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)संग ऑनस्क्रीन टकराते हुए देखा जाएगा। ट्रेलर उनकी बॉडी और फिटनेस देख फैन्स भी कायल हो गए हैं। फिल्म 25 जनवरी के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। यह पहली एरियल एक्टिंग फिल्म होगी। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और तलत अजीज भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article