Dunki: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। किंग खान ने फैंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए फिल्म के दूसरा गाना 'ओ माही ओ माही' (O Maahi O Maahi) का टीजर शेयर किया है। गाने का टीजर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस गाने के टीजर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। गाने का टीजर शेयर करते हुए किंग खान ने लिखा, 'सब पूछते हैं इसलिए बता रहूं। डंकी का मतलब अपनों से दूर रहना और जब अपने पास होते हैं तो बस लगता है कयामत तक उसके साथ ही रहें'।
Dunki (credit pic: instagram)
वीडियो में किंग खान ब्लैक आउटफिट में रेगिस्तान में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में एक्टर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने किया है। ओ माही ओ माही रोमांटिक गाना होने वाला है।
शाहरुख ने शेयर किया डंकी का ड्रॉप वीडियो
डंकी में शाहरुख क साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म इस साल 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने डंकी ड्रॉप का पहला टीजर उनके जन्मदिन पर शेयर किया था। डंकी की कहानी पठान और जवान से बिल्कुल अलग है। डंकी के साथ बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार भी रिलीज होगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
