'किंग जैसा महसूस कर रहा हूं...' Shah Rukh Khan ने ऑस्कर टीम से कह दी बड़ी बात

Shah Rukh Khan Reaction: सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए खुद को दुनिया का किंग बताया है। बता दें कि ये स्टोरी हर तरफ वायरल हो रही है।

Shah Rukh Khan Reaction: हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म ऑर्गेनाइजेशन द एकेडमी (The Academy) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म ओम शांति ओम का है। वीडियो में किंग खान अपना पॉपुलर डायलॉग 'इतनी शिद्दत' बोलते दिख रहे हैं। ये क्लिप इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल हो रहा है। इस बीच शाहरुख खान ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग खुशी से खिलखिला उठे हैं। (ये भी पढ़ें-The Academy ने Shah Rukh Khan का 'इतनी शिद्दत' डायलॉग शेयर कर फैंस को किया खुश, लोग बोले- 'किंग के आगे झुकना...')

shah rukh khan post

शाहरुख खान ने ऑस्कर टीम से कह दी बड़ी बात (pic credit-instagram)

शाहरुख खान ने ऑस्कर टीम से कह दी बड़ी बात (pic credit-instagram)

शाहरुख खान ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आइकॉनिक फिल्म ओम शांति ओम को लेकर अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के पोस्ट पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। शाहरुख ने अकादमी के पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'द एकेडमी ओम के स्पीच ने मुझे पुरानी यादों में ले गया। अब मुझे सच में दुनिया का किंग लग रहा है। हा हा।' इससे पहले फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने भी अकादमी को धन्यवाद दिया और लिखा, 'मैं अकादमी, शाहरुख, मयूर पुरी और सभी को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने यह पोस्ट मुझे फॉरवर्ड किया। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त'

End of Feed