बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से खींचा हाथ, फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 29, 2023, 05:11 PM IST

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान धूम 4 का हिस्सा नहीं है। मेकर्स अभी इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स जल्द फिल्म की स्टार कास्ट का ऐलान कर सकते हैं।

Image

Shah Rukh Khan (credit pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए ये साल शानदार रहा। इस साल उनकी 3 फिल्में रिलीज हुई। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। फैंस एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि किंग खान धूम 4 में नजर आएंगे। एक्टर ने एक्शन- थ्रिलर फिल्म को साइन कर दिया। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इन दांवों को गलत बताया है। किंग खान ने अभी तक इस प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया। मेकर्स फिल्म की कास्ट पर काम कर रहे हैं।

धूम 4 की कहानी पर अभी काम चल रहा है। मेकर्स ने कास्ट को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया। धूम एक पॉपुलर फ्रैंचाइजी है। फिल्म के तीनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। धूम का पहला पार्ट साल 2004 में रिलीज हुआ था।

धूम 4 पर चल रहा है काम

धूम में अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, बिपाशा बसु, आदित्य चोपड़ा और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के सक्सेस के बाद धूम 2 और धूम 3 भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फैंस फिल्म के चौथे पार्ट के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स जल्द धूम 4 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर करेंगे। शाहरुख की फिल्म डंकी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article