King Teaser: खून से सना चेहरा, दांतों में ताश का पत्ता, शाहरुख खान के खूंखार लुक ने मचाया तहलका

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का नया टीजर रिलीज हो गया है। खून से सना चेहरा और दमदार एक्शन अवतार देखकर फैंस उत्साहित हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

King Teaser: सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर अपने खतरनाक अंदाज से पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच फिल्म किंग का नया 17 सेकंड का टीजर सामने आया है, जिसमें उनका खूंखार लुक और एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिल रहे हैं। इस छोटे से टीजर ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। आइए नजर डालते है इस टीजर पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Captain India: युद्ध, खतरा और रेस्क्यू मिशन! कार्तिक आर्यन की फिल्म की कहानी में होगा बड़ा ट्विस्ट)

king teaser new

किंग का नया टीजर आउट (pic credit-king movie)

किंग का नया टीजर आउट

सामने आए किंग के टीजर में शाहरुख खान का लुक देखने लायक है। उनके होंठ पर खून लगा हुआ है। उनके दांतों के बीच हुकुम के बादशाह वाला ताश का पत्ता भी दिखाई देता है। इसके बाद पर्दे पर लिखा आता है, ‘पिक्चर अभी बाकी है!’ यह लाइन उनकी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के मशहूर डायलॉग की याद दिलाती है। टीजर में ‘किंग अकेला काफी है!’ का दमदार संदेश भी दिखाया गया है। एक दृश्य में शाहरुख बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ की चोटी पर खड़े नजर आते हैं। वहीं, कांच टूटने, लाल रंग के मलबे और खून से सनी सफेद शर्ट में उनके घायल लुक की झलक भी दिखाई गई है। एक दूसरे सीन में वह पीली जैकेट और चश्मे में नजर आते हैं। टीजर के अंत में फिल्म का नाम और रिलीज डेट दिखाई जाती है।

End of Feed