सुबह-शाम बेचैन रहती थीं Shah Rukh Khan की ये एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर बताया अपना दुख

Sana Saeed Video: 'कुछ कुछ होता है' फेम सना सईद ने खुलासा किया कि वह कई सालों तक खाने से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझती रहीं। अब पूरी तरह ठीक होकर उन्होंने अपनी दर्दभरी कहानी साझा की।

Sana Saeed Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' (Kuch Kuch Hota Hai) से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सना सईद (Sana Saeed) इन दिनों अपने एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह कई सालों तक खाने से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जूझती रहीं। सना ने कहा कि शुरुआत में उन्हें खुद भी नहीं पता था कि उन्हें यह समस्या है, इसलिए वह लंबे समय तक चुपचाप इसका सामना करती रहीं। बाद में जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में सही जानकारी मिली, तब उन्होंने इलाज शुरू किया। अब सना पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी कहानी बताकर लोगों को इस तरह की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की सलाह दे रही हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan बिना चुनौती के करवा पाएंगे मन्नत का रेनोवेशन, SC ने खारिज की चुनौती देने वाली याचिका)

Sana Saeed Video

सना सईद ने शेयर किया वीडियो (pic credit-instagram)

सना सईद ने शेयर किया वीडियो

सना सईद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें खाने को लेकर हमेशा डर और बेचैनी रहती थी। उन्हें लगता था कि अगर कोई उन्हें ज्यादा खाते हुए देख लेगा तो क्या सोचेगा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 'द बुलिमिया हेल्प मेथड' किताब पढ़ी, तब पहली बार उन्हें समझ आया कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है। सना ने बताया कि शुरुआत में उन्हें यह मानने में काफी मुश्किल हुई कि वह बुलिमिया जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने खुद को कई बार समझाया कि उन्हें कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन सच स्वीकार करने में उन्हें कई साल लग गए। उनके मुताबिक, बचपन में उन्होंने इस बीमारी के बारे में कभी नहीं सुना था। अगर उन्हें पहले इसकी जानकारी होती, तो शायद वह समय रहते इलाज शुरू कर पातीं।

End of Feed