बॉलीवुड

Jawan: शाहरुख खान की मूवी ने भयंकर एडवांस बुकिंग से कमाए 8 करोड़, हाउसफुल हुआ ओपनिंग वीकेंड

Jawan Earns More Than 8 Crore In Advance Booking: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान 'जवान' के जरिए पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। मूवी की एडवांस बुकिंग बड़े पैमाने पर हो रही है। दो दिन में ही फिल्म की 2 लाख से ज्यादा टिकट भी बिक चुकी है।

Image

'जवान' ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों रुपये

Jawan Earns More Than 8 Crore In Advance Booking: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की धमाकेदार मूवी 'जवान' की रिलीज में केवल 5 दिन ही बाकी रह गए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते शुक्रवार से शुरू हुई। 'जवान' (Jawan) की एडवांस बुकिंग इतने बड़े पैमाने पर हो रही है कि मूवी ने रिलीज से पहले ही 'पठान' और 'गदर 2' (Gadar 2) के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है। इतना ही नहीं शाहरुख खान फिल्म ने अभी तक एडवांस बुकिंग के जरिए ही करोड़ों रुपये की कमाई भी कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के 'जवान' (Jawan) की 2.6 लाख से टिकट बिक चुकी है। खासकर 2 डी हिंदी में 'जवान' की बड़े पैमाने पर बुकिंग हो रही है। वहीं तमिल और तेलुगू में 'जवान' की 4700 टिकट बिकी है। एडवांस बुकिंग के जरिए ही शाहरुख खान की 'जवान' ने 8.98 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। मराठा मंदिर सिनेमा के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया कि ओपनिंग वीकेंड हाउसफुल होता दिख रहा है।

मनोज देशाई ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) के बारे में बात करते हुए कहा, "जवान की एडवांस बुकिंग असाधार है। ये बिल्कुल 'पठान' और 'गदर 2' की तरह ही है, मूवी की टिकट केक की तरह बिक रही है। गुरुवार के सभी शो हाउसफुल नजर आ रहे हैं, वहीं ओपनिंग वीकेंड भी लगभग हाउसफुल ही दिख रहा है।"

मनोज देसाई ने बताया कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस ने 'जवान' के अर्ली शोज के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "सुबह 6 बजे के शोज के लिए फैंस ने पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है। 'जवान' के लिए लोगों की प्रतिक्रिया जबरदस्त है, लेकिन आखिरी रिव्यू शुक्रवार को दर्शक ही दे सकते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article