बॉलीवुड

Salman Khan की फिल्म Tiger 3 का पहला पोस्टर हुआ जारी, दिवाली पर भाईजान करेंगे आतिशबाजी

TIGER 3 POSTER OUT: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है, जिसके बाद फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

Image

TIGER 3 POSTER OUT: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है, जिसके बाद फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

TIGER 3 POSTER OUT: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे जाने माने एक्टर सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। फैंस सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों लेकर काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। कुछ ही समय पहले सलमान खान ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस साल 2023 की दिवाली पर भाईजान ने फैंस को तोहफा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए फिल्म का जबरदस्त पोस्टर।

सलमान खान (Salman Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में सलमान के साथ-साथ एक्शन लुक में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी नजर आ रही है। पोस्ट को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा है कि आ रहा हूं, इस दिवाली पर। फिल्म इस साल 2023 के दिवाली पर रिलीज की जाएगी। यशराज फिल्म्स की इस स्पाई फिल्म को इस बार मनीष शर्मा ने डाइरेक्ट किया है। पोस्टर रिलीज होने के कुछ मिनट में इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। भाईजान के इस तोहफे से हर कोई उनके फैंस मानो खुशी से झूम उठे हैं। इससे पहले एक था टाइगर और टाइगर जिन्दा है ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब देखना दिलस्चस्प होगा की क्या ये सलमान खान अपनी पिछली दोनों फिल्म की तरह बड़े परदे पर धमाल कर पाएंगे या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article