बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की Jawan बॉक्स ऑफिस पर भूचाल के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर लाई तूफान, तोड़ा ये रिकॉर्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 22, 2023, 09:02 AM IST

Shah Rukh Khan's Jawan on Netflix: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तूफान ला दिया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई जवान, इंडिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। ये नया कीर्तिमान भी फिल्म के साथ जुड़ गया है।

Image

Shah Rukh Khan Jawan on Netflix

Shah Rukh Khan's Jawan on Netflix: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तूफान ला दिया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई जवान, इंडिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। ये नया कीर्तिमान भी फिल्म के साथ जुड़ गया है। शाहरुख खान की साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' ऑनलाइन धूम मचा रही है। यह फिल्म लॉन्च के पहले दो हफ्तों में स्ट्रीमिंग साइट नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

शाहरुख के 58वें जन्मदिन, 2 नवंबर को फिल्म 'जवान' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इसे उनके फैंस के लिए बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट समझा जा रहा था। अब फैंस ने भी शाहरुख खान के प्रति अपना प्यार दिखा दिया है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

शाहरुख की जवान ने नेटफ्लिक्स पर तोड़े रिकॉर्ड

नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक हैंडल ने यह खबर शेयर करते हुए लिखा, 'विक्रम राठौड़ ने हमारे दिलों और रिकॉर्ड्स पर कब्ज़ा कर लिया है! जवान अब नेटफ्लिक्स पर लॉन्च के पहले 2 हफ्तों में भारत में सभी भाषाओं में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। जवान को हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखें, अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है।' बता दें कि फिल्म को 3.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article