Shah Rukh Khan Hotness Secret Revealed: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ किंग खान ने हाल ही में 2 नवंबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) का टीजर जारी किया गया था। टीजर में शाहरुख खान की बॉडी देख हर कोई हैरान है, इस बीच सभी लोग जानना चाहते हैं कि उनके फिटनेस के पीछे का राज क्या है। हाल ही में शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSrk सेशन शुरू किया था। जिसमें शाहरुख ने लोगों के कई सवालों का जवाब दिया है।
Shah Rukh Khan Fitness Secret
शाहरुख की फिटनेट का राज है बड़ा ही मजेदार
बॉलीवुड के ‘किंग खान’ से जब एक ट्विटर यूजर मे पूछा कि 57 साल की उम्र में भी आपकी फिट बॉडी का क्या राज है। तो इसका हंसकर, मजाक में शाहरुख ने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है पेरी पेरी सॉस और चिकन’। इसके साथ ही एक यूजर ने शाहरुख से पूछा, ‘आपके जन्मदिन के मौके पर लोगों की इतनी भीड़ को अपने घर मन्नत से देखने के बाद आपका कैसा रिएक्शन था’। जिसके जवाब में शाहरुख ने कहा, ‘कोविड के बाद करीब दो साल बाद इतने सारे लोगों को देखना काफी अच्छा था।’
We all wake up with questions….today I woke up with answers! So thought maybe we could do a #AskSRK for 15 minutes…… t.co/2FTqIYArlO
— ANI (@ANI) Nov 5, 2022
Peri peri sauce with chicken helps…I think. t.co/1AhYMhmpQY
— ANI (@ANI) Nov 5, 2022
It’s been years because of Covid restrictions so it was really nice to see people come to visit. t.co/RL8MGcIgs6
— ANI (@ANI) Nov 5, 2022
एक यूजर ने पूछा कि कोरोना महामारी के बाद आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है? जिसपर शाहरुख ने जवाब दिया कि अब उनकी हर चीज में जल्दबाजी करने की चाहत खत्म हो गई है।’
पठान ने होगी किंग खान की वापसी
बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार पड़े पर्दे पर फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आए थे। जिसके बाद में अब करीब 4 साल बाद सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म पठान के बाद सिनेमाघरों पर राज करने के लिए तैयार हैं। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।
