बॉलीवुड

Dunki: 2024 में रिलीज होगी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म? मेकर्स की चल रही है तगड़ी प्लानिंग

Shah Rukh Khan Dunki To Release In 2024: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों 'जवान' के जरिए बॉलीवुड पर छाए हुए हैं। उनकी फिल्म ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके अलावा शाहरुख खान 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं जो अब 2024 में रिलीज हो सकती है।

Image

2024 में रिलीज होगी शाहरुख खान की डंकी

Shah Rukh Khan Dunki To Release In 2024: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपनी 'जवान' (Jawan) से लाखों लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। विश्वस्तर पर फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'जवान' के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के खाते में राजकुमार हिरानी की 'डंकी' थी, जो इसी साल 22 दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाएगी और इसे 2024 की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा।

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) से जुड़ा खुलासा उनके करीबी सूत्रों ने किया है। शाहरुख खान से जुड़े सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "हमें लगता है कि मेकर्स 'डंकी' को अगले साल रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस साल शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। ऐसे में इसी साल तीसरी फिल्म के आने का कोई तुक नहीं बनता है। ये बात बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए कि 'पठान' और 'जवान' का असर अभी भी लोगों पर है।"

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "'पठान' प्राइम वीडियो पर छाई हुई है, वहीं 'जवान' भी नवंबर के बाद ओटीटी पर आ सकती है। ऐसे में साल के अंत तक शाहरुख खान का खुमार लोगों पर रहेगा। वहीं अगर 'डंकी' भी इस साल रिलीज हो चाकी है तो अगले साल के लिए शाहरुख के पास एक भी मूवी नहीं रहेगी।" बता दें कि 'डंकी' की रिलीज को लेकर मेकर्स और एक्टर की ओर से आधिकारिक टिप्पणी होनी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article