इन तीन बॉलीवुड स्टार्स ने की Yo Yo Honey Singh की डिप्रेशन से निकलने में मदद, अब रैपर ने किया खुलासा

Yo Yo Honey Singh Revealed about Being in Depression: रैपर यो यो हनी सिंह ने शोहरतों के साथ ही काफी बुरा वक्त भी झेला है। अब जाकर रैपर ने अपने उस वक्त के बारे में खुलासा किया है जब वह डिप्रेशन में थे, उन्होंने बताया कि इन स्टार्स ने उनकी मदद की थी।

Yo Yo Honey Singh Revealed about Being in Depression: भारत के कुछ सबसे मशहूर रैपर में से एक यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। हाल ही में, यो यो हनी सिंह की एक नई एल्बम रिलीज हुई है, जिनसे फैंस पर अपनी छाप छोड़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में हनी सिंह लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के दिनों के बारे में बात करते हुए नजर आए हैं। रैपर ने खुलासा किया कि शाहरुख खान से लेकर ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स थे जिन्होंने उस मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया है।

Honey Singh Reveals who helped him in Depression

Honey Singh Reveals who helped him in Depression

वह समय समय पर उनका हाल चाल लेते रहते थे और यह भी पूछते थे कि आखिर वह कैसा फील कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने ही हनी सिंह को डॉक्टर से मिलने के लिए कहा था और अक्षय कुमार लगातार उनकी हेल्थ पर लगातार नजरें बनाए हुए थे। सोशल मीडिया पर अब हनी सिंह का ये बयान अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed