Kangana Ranaut on Karan Johar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) रनौत इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशनल के लिए कई इंटरव्यू दे रही हैं। अपने बेबार अंदाज के लिए फेमस कंगना रनौत ने इस बार भी अपने बयानों से सभी को हैरान कर दिया है। अपने लेटेस्ट बयान में कंगना रनौत ने अपने बॉलीवुड के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक करन चौहर पर बयान दिया है। जब से फिल्म इमरजेंसी की ट्रेलर रिलीज हुआ है, कंगना रनौत कई वजहों से सुर्खियों में आ गई हैं।
उन्हें जान से मारने की धमकी तक मिल चुकी है। हाल ही में उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर के साथ अपने झगड़े को लेकर भी बात की है और कॉफी विद करण से शुरू हुई इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर बात की है। इसी के साथ ही कंगना ने एक बार फिर करण जौहर पर निशाना साधा है। उन्होंने केजेओ को छोटा विलेन तक करार दे दिया है। यहां एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।
करण जौहर पर एक बार फिर बोलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत से हाल ही में उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया है। एक्ट्रेस से पूछा गया किया करण जौहर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। जिसपर उन्होंने आप की अदालत में कहा, 'अब तो मेरी बायोपिक में बड़े लेवल पर, बड़े वाले विलेन होंगे। ये छोटे, मोटे विलेन नहीं। लोकल विलेन नहीं इनको अभी छोटा विलेन बनाएंगे! अब अच्छे, बड़े-बड़े विलेन आएंगे मेरी लाइफ में।' सोशल मीडिया पर अब कंगना रनौत के इस बयान ने एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया है।
