Alanna Pandey की शादी में भावुक हो गए Shah Rukh Khan, VIDEO में नए जोड़े को दिया आशीर्वाद

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 20, 2023, 08:25 AM IST

Shah Rukh Khan at Alanna Pandey Wedding: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह अलाना पांडे की शादी में नजर आ रहे हैं। अपनी वाइफ गौरी खान संग शाहरुख, शादी अटेंड करने पहुंचे हैं। इस वीडियो में वह इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अलापा पांडे की शादी में दिखे शाहरुख खान।
  • शाहरुख खान अपनी वाइफ के साथ शादी में पहुंचे।
  • शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Alanna Pandey Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अलाना ने अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे (Ivor Mccray) संग शादी रचा ली है। अलापा और मैक्रे ने 16 मार्च को सात फेरे लिए हैं। इस दौरान कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शादी में नजर आए हैं। कई बॉलीवुड सितारे भी अलापा की शादी की रौनक बढ़ाते दिखे हैं। अलाना पांडे और आइवर मैक्रे की शादी के बाद दोनों की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Shah Rukh Khan at Alanna Pandey Wedding

Shah Rukh Khan at Alanna Pandey Wedding

इस बीच अब शाहरुख खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए जोड़े को आशिर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में शाहरुख खान भावुक होते भी नजर आ रहे हैं।

End of Feed