Shah Rukh Khan Celebrates 76th Independence Day: देश भर में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। वहीं इस लिस्ट में अब बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी शामिल हो चुके हैं। दरअसल, शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ आजादी की 77वीं वर्षगांठ मनाई और इससे जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी साझा कीं। शाहरुख खान की ये फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने गौरी खान और अबराम के साथ तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "अबराम ने एक परंपरा बना ली है। अपना प्यारा तिरंगा फहरा रहा हूं और सबको स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। आप सबी को मेरा ढेर सारा प्यार। हमारा देश भारत यूं ही आगे बढ़े और इसके साथ-साथ हम भी तरक्की करें।" शाहरुख खान की इन तस्वीरों में गौरी और अबराम भी साथ में पोज देते दिखाई दिये।
शाहरुख खान की इन फोटोज पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने शाहरुख खान की तारीफ में लिखा, "जिस तरह से आप अपने देश से प्यार करते हैं, वह बहुत ही खूबसूरत है। बहुत लोग आपसे सच्ची देशभक्ति सीख सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।"
'जवान' में नजर आएंगे शाहरुख खान
बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही 'जवान' में दिखाई देंगे। उनकी यह मूवी 7 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। 'जवान' में शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
