Akshay Kumar Got Citizenship: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कई सालों से अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर भारत की जनता ने सवाल उठाएं हैं। दरअसल अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। जब भी वो किसी देश की समस्या को लेकर बात करते थे कोई न कोई उन पर उंगली उठाता था। अब ऐसे में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है की उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए इस खबर से जुडी पूरी जानकारी।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर गुड न्यूज दी है कि उन्हें आज भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देश की नागरिकता मिल गई है। तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है कि 'दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी, सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिन्द। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर काफी समय से भारत की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहे थे। एक्टर ने कई बार इंटरव्यू देते हुए लोगों को जवाब भी दिया है कि भारत ही उनके लिए सबकुछ है। मुझे खराब लगता है कि मेरी नागरिकता पर सवाल उठाए जाते हैं। जानकरी के लिए बता दें की हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब तक फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है।
