Jee Le Zaraa में कैमियो करेंगे शाहरुख खान! कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट संग आएंगे नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 29, 2023, 07:29 AM IST

Shah Rukh Khan Cameo in Jee Le Zaraa: बॉलीवुड की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्मों में से एक जी ले जरा को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्टारर जी ले जरा में शाहरुख खान का कैमियो नजर आने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जी ले जरा में कैमियों करेंगे शाहरुख खान।
  • कैटरीना, आलिया और प्रियंका एक साथ नजर आएंगे।
  • फरहान अख्तर इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

Shah Rukh Khan Cameo in Jee Le Zaraa: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ एक साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड की इस मच अवेटेड अपकमिंग फिल्मों को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्टारर, जी ले जरा (Jee Le Zaraa) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कैमियो नजर आने वाला है। बॉलीवुड किंग खान फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अपना कैमियो देने वाले हैं। बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोया अख्तर ने इस फिल्म को साल 2021 में ही अनाउंस कर दिया था। ये फिल्म भी आइकॉनिक फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह एक रोड ट्रिप पर बेस्ड होने वाली है। शायद बॉलीवुड की यह पहली फिल्म होने वाली है जिसमें 3 टॉप एक्ट्रेस एक साथ नजर आने वाली हैं।

Shah Rukh Khan cameo in Zee Le Zaraa

Shah Rukh Khan cameo in Zee Le Zaraa

शाहरुख खान का कैमियो

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जी ले जरा में कैटरीना, आलिया और प्रियंका की रोड ट्रिप में शाहरुख खान का एक कैमियो भी नजर आने वाला है। शाहरुख खान कुछ समय के लिए तीनों एक्ट्रेस की रोड ट्रिप का हिस्सा बनेंगे। शाहरुख खान का स्टार पॉवर यकीनन फिल्म के लिए एक पॉजिटिव होने वाला है। इस फिल्म के शेड्यूल में देरी हो गई है, क्योंकि आलिया, प्रियंका और कैटरीना की डेट्स एक साथ मैच नहीं हो पा रही हैं, यही वजह से कि फिल्म को ऑनग्राइंड करने में देरी हो रही है।

End of Feed