Shah Rukh Khan New Car: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस उनकी नई गाड़ी को देखकर हैरान रह गए हैं। बॉलीवुड के किंग खान अपने नाम की तरह ही बड़ी लग्जरी लाइव जीते हैं। उनका घर मन्नत भी किसी खूबसूरत महल से कम नहीं है। इस बीच अब एक्टक के लग्जरी कार कलेक्शन में एक और नई गाड़ी का नाम शुमार हो गया है, जिसकी कीमत जानकर आप के भी होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की इस नई गाड़ी का वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई इस गाड़ी की कीमत को लेकर तरह तरह की बातें कर रहा है। शाहरुख खान की इस गाड़ी का नाम Rolls-Royce Cullinan Black Badge बताया जा रहा है, जो दुनिया की कुछ सबसे कीमती गाड़ियों में से एक मानी जाती है। शाहरुख खान की इस गाड़ी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह मन्नत में जाती नजर आ रही है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
शाहरुख खान ने खरीदी करोड़ों की कार
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के पास वैसे तो लग्जरी गाड़ियों की कमी नहीं है, अब उन्होंने इस कलेक्शन में एक और गाड़ी की जोड़ लिया है। इस Rolls-Royce Cullinan Black Badge गाड़ी की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है। जिसे जानकर सोशल मीडिया पर कई फैंस को हैरानी हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पठान की सफलता के बाद शाहरुख तो प्राइवेट जेट खरीदने वाले थे, लेकर यह तो लग्जरी कार से ही संतुष्ट हो गए।' वही एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'बड़े-बड़े लोग, बड़ी-बड़ी बातें'।
पठान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
इसी साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के पार हो गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि अब शाहरुख अपनी अकमिंग फिल्म 'डंकी' और 'जवान' में नजर आने वाले हैं।
