बॉलीवुड

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा का हो चुका रोका? राज्यसभा सांसद ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 28, 2023, 04:05 PM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha engaged?: आम आदमी पार्टी की तरफ से ही राज्यसभा सांसद संजीव आरोड़ा ने दोनों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। सांसद संजीव आरोड़ा ने अपने नए ट्वीट से सबको चौंका दिया है। क्या परिणीति और राघव की वाकई में सगाई हो गई है?

Image

parineeti chopra and raghav chadha

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी की तरफ से ही राज्यसभा सांसद संजीव आरोड़ा ने दोनों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लगातार उनकी सगाई को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल जब से परिणीति को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ डिनर पर स्पॉट किया गया है तभी से कई तरह की बातें हो रही हैं। दोनों की फोटो सामने आते ही डेटिंग की खबरों से लेकर सगाई तक होने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दोनों को सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद द्वारा बधाई दी गई है।

दरअसल आम आदमी पार्टी की तरफ से ही राज्यसभा सांसद संजीव आरोड़ा ने दोनों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।' सांसद संजीव आरोड़ा के इस पोस्ट ने सबको चौंका दिया है। क्या परिणीति और राघव की वाकई में सगाई हो गई है? हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इन खबरों पर कोई भी बयान या ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

परिणीति को कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों डिनर डेट के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान दोनों ने ट्विनिंग की हुई थी। इसी के बाद से दोनों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से कहा जा रहा है कि दोनों के बीच प्यार का रिश्ता पनप रहा है। वैसे आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों ने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन से की है और इनकी दोस्ती तब से बताई जाती है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहान author

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क... और देखें

End of Article