'लॉजिक ऊपर-नीचे हो तो भी मजा आएगा'- शाहरुख खान ने King की कहानी को लेकर किया खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 28, 2026, 02:00 PM IST

Shah Rukh Khan Speak on King Movie: शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। एक्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर कहा कि...

Shah Rukh Khan Speak on King Movie: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म किंग को लेकर एक एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसके गाने व प्रमोशनल अपडेट लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के गाने 'डैडी कूल' (Daddy Cool) को लेकर भी खूब चर्चा हुई। इस बीच शाहरुख ने अपनी फिल्म के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने अपनी फिल्म किंग को लेकर ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

Shah Rukh Khan Speak on King Movie

'किंग' को लेकर शाहरुख खान को पूरा भरोसा, बोले- फिल्म में लॉजिक थोड़ा गड़बड़ हुआ तो भी दर्शक लेंगे मजा (Image Source: Shah Rukh Khan Universe Fan Club/ X)

पूरी फैमिली साथ बैठकर देख सकती है 'किंग'

मुंबई में 'डैडी कूल' गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने 'किंग' को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि ये एक ऐसी एंटरटेनर फिल्म है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है और इसका आनंद ले सकता है। शाहरुख ने कहा, 'पूरी फैमिली इसे देखने जा सकती है और एन्जॉय कर सकती है। फिल्म में काफी ड्रामा और एक्शन है। हालांकि, मैंने अभी तक आपको वो नहीं दिखाया है। आपने इसके गाने जरूर देखे हैं।' उन्होंने फिल्म में शामिल कलाकारों के नाम बताने से इनकार करते हुए कहा, 'इस फिल्म में बहुत सारे स्टार्स हैं। मैं उनके नाम नहीं बताने वाला। अगर मैंने गिनती शुरू कर दी, तो इतनी ज्यादा खपत के लिए हम पर बैन लग जाएगा। फिल्म में इतने सारे स्टार्स हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Daddy Cool Song: 15 साल बाद Shah Rukh Khan ने Kareena Kapoor Khan संग लगाए ठुमके

'इसमें अच्छी चीजें भी हैं'

'किंग' शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की एक और बड़ी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'पठान' (Pathaan) में साथ काम कर चुके हैं। शाहरुख ने डायरेक्टर की तारीफ करते हुए कहा, 'इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने मेरे साथ कुछ शानदार फिल्में बनाई हैं और मुझे उम्मीद है कि सभी को ये फिल्म पसंद आएगी।' एक्टर ने कहा, 'बेशक, ये एक कमर्शियल फिल्म है। इसलिए अगर इसमें थोड़ा-बहुत लॉजिक ऊपर-नीचे हो भी जाता है, तो इसमें अच्छी चीजें भी हैं।' आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed