Shah Rukh Khan on giving back to back Flops: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साल 2023 किसी खूबसूरत सपने की तरह रहा है। एक्टर ने पठान, जवान और डंकी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सभी हेटर्स के मूंह पर ताला लगा दिया है। इस समय शाहरुख कान अपने करियर की ऊंचाइयों पर चल रहे हैं। हालांकि साल 2018 के बाद अचानक किंग खान बॉलीवुड से गायब हो गए। वह वक्त उनके लिए कैसा रहा था, इस बारे में उन्होंने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल जीरो, जब हैरी मेट सेजल जैसी लगातार डिजास्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख खान ने कुछ समय के लिए खुद को बॉलीवुड से दूर कर लिया था।
Shah Rukh Khan Talks about Downfall
यह भी पढ़ें- Singham Again: अर्जुन कपूर को खूंखार विलेन बना देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, ट्रोल्स भी हुए नतमस्तक
अब एक एटरव्यू में शाहरुख खान ने अपने करियर के इस फेज को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने बताया कि वह समय उनके लिए काफी कुछ सिखाने वाला था। उन्होंने दर्शकों की सुनना भी बंद कर दिया था। आइए एक्टर के बयान पर एक नजर डालते हैं।
'मैं अपने घाव भर रहा था'
शाहरुख खान ने जर्नलिस्ट Richard Quest को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैने काफी बड़ी फ्लॉप फिल्में दी थीं, इन्होंने काफी खराब प्रदर्शन किया था। मैं अपने जख्म भर रहा था, मैंने यह सोचना छोड़ दिया था कि दर्शक मुझे किस तरह देखना चाहते हैं। इस बीच मैंने बेहतरीन पिज्जा बनाना सीखा। मैरे लिए साल 2018 के बाद का समय काफी कुछ सिखाने वाला रहा था।'
