Shah Rukh Khan B'day: धूमधाम से 57वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे शाहरुख खान, सेलीब्रेशन प्लान हुआ रिवील

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:37 AM IST

Shah Rukh Khan B'day: ताजा जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपना 57वां जन्मदिन कुछ खास लोगों के साथ ही सेलीब्रेट करेंगे। किंग खान ग्रैंड तरीके से अपना 57वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे। हालांकि वो फैंस को मीडिया से मुलाकात करेंगे और उनके साथ केक भी काटेंगे, जिसके लिए उनकी टीम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Shah Rukh Khan B'day: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज अपना 57वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन की वजह से मन्नत में खुशी का माहौल है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के परिवारवालों के साथ-साथ उनके फैंस भी आज काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हर किसी को उम्मीद है कि किंग खान अपना 57वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाएंगे क्योंकि बीते कुछ समय में उन्होंने और उनके परिवार ने काफी कठिन समय देखा है लेकिन बता दें कि किंग खान ने अपने बर्थडे को ग्रैंड अंदाज में सेलीब्रेट करने का फैसला नहीं लिया है। शाहरुख खान बहुत ही खास लोगों के साथ अपना जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे और खुशियां बाटेंगे।

Shah Rukh Khan 57th B'day

Shah Rukh Khan 57th B'day

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान अपने 57वें बर्थडे को सेलीब्रेट नहीं करेंगे। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'शाहरुख खान अपने हर बर्थडे पर फैंस और मीडिया से मिलते हैं, जो सिलसिला इस बार भी जारी रहेगा। आज वो ताज होटल में मीडिया और फैंस से मुलाकात करेंगे और केक काटेंगे। इसके साथ-साथ वो अपने घर की बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात भी करेंगे। शाहरुख खान खास मौके पर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। इस बार भी किंग खान यह सिलसिला जारी रखेंगे और फैंस को शुक्रिया कहेंगे।'

End of Feed