Shah Rukh Khan ने बेटी सुहाना संग शुरू किया 'किंग' पर काम! न्यू यॉर्क में लाडली संग ऐसे बिता रहे हैं समय

शाहरुख खान अपनी फिल्म 'द किंग' को लेकर चर्चा में हैं। 'किंग' में एक्टर के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। बाप-बेटी को साथ में पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। किंग खान न्यूयॉर्क में अपनी फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग 'किंग' (King) को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर अपनी बेटी सुहाना (Suhana Khan) के साथ इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे। बाप-बेटी की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख इन दिनों न्यू यॉर्क में अपनी बेटी सुहाना के साथ ब्रेक पर है। इसी के साथ एक्टर अपनी फिल्म द किंग के प्री प्रोडक्शन में बिजी हैं।

शाहरुख और सुहाना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक फोटो में शाहरुख एक दुकान में अपने लिए जूते खरीदते दिख रहे है। दूसरे फोटो में किंग खान के साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में शाहरुख ब्लैक कैप के साथ ब्लैक टी शर्ट और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। किंग खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस एक्टर की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed