बॉलीवुड

Shatrughan-Poonam Anniversary: नहीं बुझ रही Luv Sinha के गुस्से की आग, फैमिली पिक्चर से मिटाया सोनाक्षी का नाम-ओ-निशान

Luv Sinha Rift With Sister Sonakshi Sinha: लव सिन्हा सोनाक्षी और जहीर की शादी से खुश नहीं है। इस शादी के बाद से लव सुर्खियों में बने हुए हैं। लव ने सोनाक्षी के ससुर के खिलाफ भी कई बातें कही थी। एक्टर ने हाल ही में पेरेंट्स को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी है।

Image

Luv Sinha, Sonakshi Sinha (credit Pic: Instagam)

Luv Sinha Rift With Sister Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली। एक्ट्रेस की शादी से उनके भाई लव सिन्हा खुश नहीं है। लव और सोनाक्षी के रिश्ते में दरार आ गई है। लव ने हाल ही में अपने पेरेंट्स को शादी की सालगिरह दी। लव ने इंस्टाग्राम पर पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में लव के भाई कुश, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दिखाई दे रहे हैं। लव की फैमिली फोटो में बहन सोनाक्षी सिन्हा नजर नहीं आई। लव का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैमिली फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। लव ने लिखा, मेरे अद्भुत माता-पिता को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं। हम बहुत ही खुशनसीब है कि आपके बच्चे बनकर पैदा हुए। आपके साथ बिताए हुए हर पल के लिए आभारी है।

लव ने फैमिली फोटो से हटाई सोनाक्षी की तस्वीर

luv sinha

luv sinha

लव की फैमिली फोटो में सोनाक्षी नजर नहीं आईं। इस पोस्ट का साफ मतलब है कि लव ने सोनाक्षी से अपने रिश्ते तोड़ दिए है। लव के पोस्ट पर शेयर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लव ने कुछ दिनों पहले सोनाक्षी के ससुर को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्टर ने कहा था कि मैं उनके साथ कोई संबंध नहीं रखूंगा। हालांकि बाद में लव ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 23 जून को कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच में शादी की थी। इसके बाद कपल ने ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी रखी। कपल की रिस्पेशन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए।

Priyanka Jha
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article