बॉलीवुड

Anant-Radhika के हल्दी फंक्शन में Udit Narayan ने बिखेरा अपनी जादुई आवाज का जलवा, पार्टी का इनसाइड वीडियो आया सामने

Anant Ambani- Radhika Merchant Haldi Ceremony: अनंत और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी हुई। हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान तक शामिल हुए। कपल के हल्दी फंक्शन में उदित नारायण ने भी परफॉर्मेंस दी थी। उदित नारायण के परफॉर्मेंस का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Udit Narayan (credit pic:Instagram)

Anant Ambani- Radhika Merchant Haldi Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए है। कपल की हल्दी सेरेमनी हुई। अनंत और राधिका के हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। कपल के हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हल्दी फंक्शन में उदित नारायण ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। सिंगर ने परफॉर्मेंस के दौरान अपने हिट सॉन्ग को गाया। उदित नारायण के परफॉर्मेंस का इनसाइड वीडियो सामने आया है।

अनंत और राधिका के हेल्दी फंक्शन में वीर जारा का पॉपुलर गाना मैं यहां हूं गाया। वीडियो में सिंगर के साथ बाकी लोग भी गाते हुए नजर आए। उदित नारायण के अलावा हल्दी सेरेमनी में राहुल वैद्य ने भी परफॉर्मेंस दी थी। हल्दी सेरेमनी में राहुल अपनी पत्नी दिशा परमार के साथ पहुंचे थे।

उदित नारायण का इनसाइड वीडियो हुआ वायरल

कपल के हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, सलमान खान समेत तमाम सितारे शामिल हुए थे। बॉलीवुड सेलेब्स की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सभी सितारे येलो कलर के आउटफिट में नजर आए थे। हल्दी सेरेमनी से पहले कपल ने ग्रैंड संगीत सेरेमनी की थी। संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर से लेकर बादशाह तक ने परफॉर्म किया था। कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेगा। अनंत और राधिका मुंबई के जिओ कनवेंशन सेंटर में शादी करेंगे। इस भव्य शादी का सबको बेसब्री से इंतजार है।

अंनत और राधिका ने शादी की रस्मों से पहले दो प्री वेडिंग फंक्शन किए थे। कपल ने पहली प्री- वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में की थी। दूसरी प्री वेडिंग सेरेमनी इटली में क्रूज पर की थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article