बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने बेटी सुहाना संग शुरू किया 'किंग' पर काम! न्यू यॉर्क में लाडली संग ऐसे बिता रहे हैं समय

शाहरुख खान अपनी फिल्म 'द किंग' को लेकर चर्चा में हैं। 'किंग' में एक्टर के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। बाप-बेटी को साथ में पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। किंग खान न्यूयॉर्क में अपनी फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan- Suhana (credit Pic: Instagram)

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग 'किंग' (King) को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर अपनी बेटी सुहाना (Suhana Khan) के साथ इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे। बाप-बेटी की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख इन दिनों न्यू यॉर्क में अपनी बेटी सुहाना के साथ ब्रेक पर है। इसी के साथ एक्टर अपनी फिल्म द किंग के प्री प्रोडक्शन में बिजी हैं।

शाहरुख और सुहाना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक फोटो में शाहरुख एक दुकान में अपने लिए जूते खरीदते दिख रहे है। दूसरे फोटो में किंग खान के साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में शाहरुख ब्लैक कैप के साथ ब्लैक टी शर्ट और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। किंग खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस एक्टर की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बेटी संग न्यू यॉर्क में स्पॉट हुए शाहरुख खान

एक यूजर ने लिखा, ये लोग कितने लकी है जिनके सामने शाहरुख खान शॉपिंग कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, किंग खान अपनी बेटी के साथ घूम रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, शाहरुख द किंग में बिजी है। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुजोय घोष करेंगे। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट करेगा। फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आएगी। शाहरुख की लाडली ने जोया अख्तर की द आर्चीज से डेब्यू किया था। द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।

शाहरुख खान आखिरी बार डंकी में नजर आए थे। डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article