Diwali पार्टी में पहुंची सुहाना से शाहरुख ने पूछा- किससे बंधवाई साड़ी? किंग खान की बेटी ने दिया ये जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:36 PM IST

Shahrukh Khan on Suhana Diwali Party look: शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान हाल ही में दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। एक्ट्रेस के लुक ने जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर ढाया कहर। तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी चाल का बनाया मजाक।

Shahrukh Khan on Suhana Diwali Party look: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना (Suhana) जल्द इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना जल्द नेटफिल्क्स की फिल्म द आर्चीज (The Archies) से डेब्यू करेंगी। किंग खान की बेटी मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर प्री- दिवाली पार्टी हुई थी। इस पार्टी में सुहाना गोल्डन कलर की साड़ी पहने नजर आई। सुहाना खान गोल्डन साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सुहाना और शाहरुख खान की चैट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बाप- बेटी की चैट पर गौरी खान ने भी कमेंट किया है।

suhana khan

suhana khan (credit pic: Instagram)

गोल्डन साड़ी में सुहाना ने ढाया कहर

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। सुहाना ने साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहना है। सुहाना का दिवाली लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सुहाना ने अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सुहाना ने हार्ट इमोजी शेयर की हैं। सुहाना के फोटो पर शाहरुख ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या तुमने ये साड़ी खुद बांधी हैं? पिता के कमेंट पर सुहाना ने लिखा, लव यू ... ओह नो... गौरी खान ने ये किया। इस चैट पर गौरी खान ने कमेंट करते हुए लिखा, साड़ी हमेशा अच्छी लगती हैं।

End of Feed