फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में शामिल होने के लिए मुंबई से निकले शाहरुख खान समेत ये सितारे, एयरपोर्ट लुक ने काटा गदर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 11, 2025, 12:06 PM IST

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 Bollywood Stars: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार्स मुंबई से निकल चुके हैं। इन स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 Bollywood Stars: बॉलीवुड में अवॉर्ड सीजन की शुरुआत तो हमेशा ही चकाचौंध भरी होती है, लेकिन 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) का ये एडिशन इतिहास रचने को तैयार है। गुजरात टूरिज्म के साथ पार्टनरशिप में होने वाला ये मेगा इवेंट 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला है और मुंबई एयरपोर्ट पर स्टार्स की भीड़ देखकर लग रहा है कि रात भर ग्लैमर की बौछार होगी। इस इवेंट में शामिल होने के लिए स्टार्स लगातार मुंबई से निकल रहे हैं। अभी हाल ही में एयरपोर्ट से बॉलीवुड स्टार्स की वीडियो और फोटोज सामने आ रही हैं।

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 Bollywood Stars

Image Source: Zoom

इवेंट के लिए रवाना हुए ये सितारे

70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इस इवेंट को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कृति सेनन (Kriti Sanon), अनन्या पांडे (Ananya Panday), करण जौहर (Karan Johar) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) समेत कई सितारे गुजरात के लिए उड़ान भर चुके हैं। इन स्टार्स के एयरपोर्ट लुक्स लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। अक्षय कुमार शर्ट और पैंट पहने नजर आए। तो वहीं कृति सेनन के सिंपल लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं इन बॉलीवुड स्टार्स के लुक्स जो सोशल मीडिया पर गदर काट रहे हैं।

End of Feed