Kiara Advani बनेंगी Shah Rukh Khan की हसीना, भंसाली लेकर आ रहे मेगा बजट फिल्म?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 15, 2023, 07:07 PM IST

shah rukh khan and kiara advani in sanjay leela bhansali bollywood film?: संजय लीला भंसाली फिल्म इंशाअल्लाह प्लान कर रहे थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट नजर आने वाले थे। इसका मेगा ऐलान भी हो चुका था। अब शाहरुख खान की इस फिल्म में एंट्री होने की चर्चा है?

shah rukh khan and kiara advani in bollywood film?: शाहरुख खान ने पठान के साथ कमबैक कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। अब जल्द ही शाहरुख खान फिल्म जवान में नयनतारा और डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। वैसे दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख खान की जितनी शानदार जोड़ी रही है वैसी ही एक और फ्रेश जोड़ी के लिए एक्टर तत्पर है। नवीनतम रिपोर्टों से पता चला है कि शाहरुख खान अब कियारा आडवाणी के साथ नजर आ सकते हैं। क्योंकि संजय लीला भंसाली फिल्म में कियारा आडवाणी और शाहरुख खान के साथ आने की चर्चाएं हैं।

Kiara Advani and Shah Rukh Khan

आपको याद होगा कि शाहरुख खान से फिल्म इंशाल्लाह के लिए बातचीत जारी थी। भंसाली की इस फिल्म सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ शाहरुख के आने को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि बाद में निर्देशक और किसी का भाई किसी की जान के अभिनेता के बीच रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म को ठंडे बस्ते में चली गई थी। इसी के बाद फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ गंगुबाई काठियावाड़ी बनाई थी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

End of Feed