अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे। एक्टर ने शादी से लेकर आशीर्वाद समारोह में नजर आए। किंग खान अनंत के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल नहीं होंगे। एक्टर को हाल ही में मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। एक्टर का वीडियो सामने आया है। एक्टर के साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी नजर आईं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Shah Rukh Khan and Gauri Khan (credit Pic: Instagram)
किंग खान के फैन क्लब ने एयरपोर्ट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गौरी व्हाइट कलर के टॉप में नजर आईं। वहीं, शाहरुख खान ऑरेंज कलर के हूडी में दिखाई दी। किंग खान के वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
किंग खान पत्नी संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
शाहरुख लंदन से मुंबई अनंत और राधिका की शादी के लिए वापस लौटे थे। अनंत की शादी में किंग खान ने ग्रीन कलर का पठानी सूट पहना था। एक्टर पठानी सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इतना ही नहीं एक्टर ने मुकेश और नीता अंबानी के साथ जमकर डांस किया था। शाहरुख अपने परिवार के साथ अनंत- राधिका के आशीर्वाद सेरेमनी में भी शामिल हुए थे। शाहरुख ने सेरेमनी में अमिताभ बच्चन के पैर छूए थे। एक्टर ने सचिन तेंदुलकर समेत अन्य सितारों से मुलाकात की थी। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर लंदन में क्राइम थ्रिलर फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी है। शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आने वाली है। बाप-बेटी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
