Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शीदी में बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं। अनंत राधिका की शादी में अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे। लेकिन परिवार के साथ बहूरानी ऐश्वर्या राय नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस ने शादी में अपनी बेटी अराध्या के साथ पोज दिया था। इसके बाद से कयास लगाया जा रहा था कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही है। अब ऐश्वर्या और अभिषेक की इनसाइड तस्वीर सामने आई है।
फोटो में अभिषेक के बगल में उनकी बेटी अराध्या और ऐश्वर्या खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो ने साबित कर दिया है अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में सब ठीक है। दोनों के बीच में कोई लड़ाई नहीं है। एक यूजर ने कहा, बच्चन परिवार में सब ठीक है। दूसरे यूजर ने लिखा, चलो अच्छा है दोनों साथ है। तीसरे यूजर ने लिखा, अभिषेक -ऐश्वर्या की जोड़ी कमाल है।
अंनत की शादी में साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक
फोटो में अभिषेक के साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक, ऋतिक के साथ ऐश्वर्या राय नजर आई। तीनों को साथ देखकर फैंस का कहना है धूम के अगले सीजन में कास्ट करना चाहिए। इससे पहले भी अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें सुर्खिर्यों में थी। लेकिन बाद में ये खबर झूठी निकली थी। जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के स्क्रीनिंग पर ऐश्वर्या पूरे परिवार के साथ नजर आई थीं। उन्होंने परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।
