बॉलीवुड

Anant Ambani के आशीर्वाद समारोह में रजनीकांत ने छूए अमिताभ के पैर, बिग बी के जेश्चर ने जीत लिया दिल

Rajinikanth-Amitabh Bachchan Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में बॉ़लीवुड हस्तियां शामिल हुई थी। समारोह से अमिताभ और रजनीकांत का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रजनीकांत बिग बी के पैर छूने के लिए झुकते है। लेकिन अमिताभ उन्हें रोक देते हैं और प्यार से गले लगाते हैं।

Image

Amitabh-Rajinikanth (credit Pic: Instagram)

Rajinikanth-Amitabh Bachchan Viral Video: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी के बाद सुबह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं। अब समारोह से अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रजनीकांत बिग बी के पैर छूने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करने से मना कर देते हैं। उन्हें प्यार से गले लगाते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

रजनीकांत और अमिताभ को एक फ्रेम में साथ देखकर फैंस बेहद खुश है। अमिताभ नील रंग के कुर्ते में काफी अच्छे लग रहे थे। रजनीकांत सफेद धोती-कुर्ते में नजर आए। रजनीकांत की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।

रजनीकांत ने छुए अमिताभ के पैर

अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में अमिताभ अपनी नातिन नव्या नेवली नंंदा और दामाद निखिल नंदा के साथ पहुंचे थे। वहीं, रजनीकांत अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे। रजनीकांत और अमिताभ के अलावा समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, हेमा मालिनी समेत तमाम सितारों ने शिरकत की थी। आज अनंत और राधिका का रिस्पेशन है। इस इवेंट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रिस्पेशन पार्टी में भी सितारों का जमावड़ा लगेगा।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ और रजनीकांत साथ में Vettaiyan में काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ने साथ में पोस्टर शेयर किया था। 32 साल बाद दोनों फिर से साथ में काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले हम में काम किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article