'Main Hoon Na' के सीक्वल में फिर धमाल मचाएंगे Shah Rukh Khan, फराह खान ने शुरू की तैयारियां?

Shah Rukh Khan's Main Hoon Na Sequel: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस समय कई ब्लॉकबस्टर मूवीज एक सीक्वल पर काम चल रहा है। इस समय जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक फराह खान (Farah Khan) ने भी सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म 'मैं हूं ना' के सीक्वल को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Shah Rukh Khan's Main Hoon Na Sequel: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2004 में आई फिल्म 'मैं हूं ना' के लिए फराह खान (Farah Khan) के साथ हाथ मिलाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सुष्मिता सेन, जायेद खान, सुनील शेट्टी और अमृता राव सहित कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म को शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। 'मैं हूं ना' की सफलता के बाद कई सालों के बाद इसके सीक्वल को बनाने की चर्चा तेज हो गई है। 'मैं हूं ना 2' (Main Hoon Na 2) के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और फराह खान एक बार फिर साथ आने को तैयार हैं।

Shah Rukh Khan's Main Hoon Na Sequel

'मैं हूं ना 2' को शाहरुख के साथ बनाएंगी फराह खान

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार फराह खान के निर्देशन में बनी 'मैं हूं ना' पहली फिल्म जिसे शाहरुख खान और गौरी खान ने रेड चिलीज के बैनर के तहत प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म शाहरुख खान के दिल के बहुत करीब है। फराह खान इस समय फिल्म के सीक्वल के आईडिया पर काम कर रही हैं। शाहरुख खान भी 'मैं हूं ना 2' बनाने के लिए हरी झंडी दे चुके हैं। फराह खान इस समय फिल्म के स्क्रीनप्ले और स्क्रिप्ट पर राइटर्स की टीम के साथ काम कर रही हैं। उम्मीद है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर 2025 के फर्स्ट हाफ में काम शुरू कर दिया जाए। फैन्स भी शाहरुख खान और फराह खान की जोड़ी को एक बार फिर धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed