'लड़कियों पर भी लाठीचार्ज...' Shabana Azmi ने कर दिया बड़ा दावा

Shabana Azmi on Protest: CJP के 'संसद चलो' मार्च में शामिल शबाना आजमी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर अपनी बात रखी।

Shabana Azmi on Protest: दिल्ली में CJP के 'संसद चलो' मार्च ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर से संसद मार्च तक उनके साथ नजर आईं। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनकी मांगों का समर्थन किया। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सहारा देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस बीच एक्ट्रेस शबाना आजमी ने बड़ा दावा कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरे पैसे अब कट जाएंगे...' स्टूडेंट्स के लिए Urfi Javed ने उठाई आवाज, वायरल हो गया वीडियो)

shabana azmi video (1)

शबाना आजमी ने किया खुलासा (pic credit-instagram)

शबाना आजमी ने किया खुलासा

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने कहा कि वह उस समय मौके पर मौजूद थीं, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा, 'मैं वहीं थी, जब आंसू गैस छोड़ी गई। मैंने अपनी आंखों से छात्रों और युवा छात्राओं पर लाठीचार्ज होते देखा।' शबाना ने बताया कि बाद में यह कहा गया कि किसी प्रदर्शनकारी ने जूता फेंका था, जिसकी वजह से पुलिस ने कार्रवाई की। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा। उनके मुताबिक, घायल छात्रों ने भी उन्हें यही बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मंच से बार-बार यही अपील की जा रही थी कि आंदोलन पूरी तरह अहिंसक रखा जाए। छात्र भी इसी बात का पालन कर रहे थे और किसी तरह की हिंसा नहीं चाहते थे। शबाना आजमी ने कहा कि उन्होंने इतने गुस्से के बावजूद छात्रों को बेहद शांत देखा। उनके मुताबिक, छात्र अपनी मांगों को लेकर नाराज जरूर थे, लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का रास्ता नहीं छोड़ा।

End of Feed