Javed Akhtar-Shabana Azmi Dance: बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी( Shabana Azmi) ने बीती रात, गुरुवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया। देर रात हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के नामी सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर कल रात की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं। इस पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट ये है कि शबाना आजमी के पति और लेखक जावेद अख्तर( Javed Akhtar) ने पार्टी में चार-चाँद लगा दिए। जिस तरह से उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डांस किया, हर कोई उनका फैन बन गया। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Image Source: Instagram
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी( Shabana Azmi) अपने जन्मदिन पर बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने रेड एंड ब्लैक गाउन पहना हुआ था। उन्हीं के साथ ट्विनिंग करते हुए जावेद अख्तर ने रेड कुर्ता और ब्लैक नेहरू जैकिट कैरी की थी। दोनों ने साथ में 'प्रिटी लिटल बेबी' पर डांस किया। दोनों को रोमांटिक डांस करते हुए देखकर, वहां मौजूद सभी मेहमानों ने अपना फोन निकाला और वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस क्यूट मोमेंट को हर किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। दोनों की इस जोड़ी को देखकर फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं। हर किसी का कहना है कि जावेद अख्तर अपने पत्नी से बेहद प्यार करते हैं।
बात करें कल रात की पार्टी की तो उसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स शामिल हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में रेखा( Rekha) , उर्मिला मतोंडकर( Urmila Matondkar) , करण जोहर( Karan Johar) , मनीष मल्होत्रा, माधुरी दीक्षित, सोनू निगम समेत सभी ने जश्न मनाया। जावेद अख्तर के बेटे फराह्न अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर की है। जो जमकर वायरल हो रही है।
