SCOOP: सलमान खान और एटली कुमार की नेक्स्ट में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री !! बॉक्स ऑफिस पर आएगी सूनामी

Rajinikanth in Salman Khan's Next With Atlee Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक नई धांसू एक्शन मूवी के लिए साउथ निर्देशक एटली कुमार संग हाथ मिलाया है। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक सलमान खान स्टारर में साउथ सुपरस्टार रजिनीकांत (Rajinikanth) को एंट्री करा दी है।

Rajinikanth in Salman Khan's Next With Atlee Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक एटली कुमार संग एक धांसू एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाया है। एटली कुमार ने 2023 में फिल्म 'जवान' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब एटली कुमार ने शाहरुख खान के बाद सलमान खान को डायरेक्ट करने का प्लान बनाया है। अब मेकर्स ने इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजिनीकांत (Rajinikanth) को एंट्री करा दी है।

Salman Khan and Atlee Kumar

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार एटली कुमार ने हाल ही में रजिनीकांत और सलमान खान से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सलमान खान की इस फिल्म में अब रजिनीकांत की एंट्री करा दी है। एटली कुमार बीते दो सालों से उनके साथ काम करने के लिए टच में हैं। सलमान खान और रजिनीकांत को बड़े परदे पर देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

End of Feed